निर्णय शक्ति
दृश्य एक
आप परीक्षा दे रहे हो और अचानक कोई आपको उनकी किसी समस्या में उलझा दे, तो क्या होगा?
आप उस उलझन की वजह से अपनी परीक्षा से ध्यान हटा दोगे फिर कम समय बचने पर गलत उत्तर लिख दोगे।
दूसरे की उलझन ने आपका कार्य बिगाड़ा।
दृश्य दो
आपको परिवार के बारे में अति आवश्यक निर्णय लेना है पर कोई अनचाहा महमान आ गया।
उनकी चाकरी में आपको पारिवारिक निर्णय लेने के लिए समय नहीं बचा और सब उल्टा हो गया।
दृश्य तीन
आप कहीं सुंदर जगह पर्यटन के लिए गये, रास्ते में किसी मेले में फंस गए।
मेले में इतना समय चला गया की आप उस सुंदर पर्यटन की जगह का मज़ा ही नहीं ले पाए।
----/-/------
यहां सभी उलझनों रुकावटों को आप ऑनलाइन सोशल मीडया की देन समझें।
कभी औरों की उलझन ( स्टेटस, पॉलिटिक्स... ) में फंसना
कभी औरों की मेजबानी ( जन्मदिन, लग्नतिथि) में फंसना
या फिर उनके मेले (वीडयो) वग़ैरह में फंसना
इन सभी गतिविधियों से हम अपनी निर्णय शक्ति खो बैठते हैं क्योंकि वह शक्ति तो औरों ने चुरा ली हमसे।
ऊपर से पुनः पढ़े तभी पूरा मतलब समझेंगे।
-महेंद्र शर्मा 20.07.2020