Hindi Quote in Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ”

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सारी दुनिया करती सलाम , भारत की उन प्रतिभाओं को
जिनके दम पर करते वो नाज़ , निज देश की अतुल विधाओं को
है धन्य पवित्र ये वीर धरा , जहां जन्मी विलक्षण
प्रतिभाएं
इस जग को आलोकित करतीं , ऐसी दिव्य हैं प्रतिमाएं
इन प्रतिभाओं के दम पर , बन विश्व गुरु नेतृत्व किया
मानवता का मर्म प्रचारित कर , विश्व बंधुत्व का नारा सदा दिया
आदि से लेकर अब तक भी , कर्तव्य निभाया देश अपना
दूसरे देश के लिए सदा , रहता आया है ये सपना
सारे विश्व में परचम फहराते , अनमोल विलक्षण जादूगर
जितना भी नाज़ करे हम सब , उतना कम है उन रत्नों पर


#विलक्षण

Hindi Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ” : 111513103
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now