Hindi Quote in Blog by Roopanjali singh parmar

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कोई तो हो ऐसा जिसे मेरी बेसब्रियों पर गुस्सा नहीं आए..
जिस से मेरी बचकानी ज़िद नज़रअंदाज़ ना हो।
जो मुझे हँसता देख मुस्कुरा जाए, और रोता देख थम जाए।
जिसके आगे मुझे खुद को भूलना ना पड़े,
जो मुझे, मेरी हर कमी के बाद भी स्वीकार करे।

कोई हो ऐसा जो मुझे देखे तो बस मेरे चेहरे को ना देखे,
देखे मेरी आँखें, और वो आँसू भी जिन्हें मैंने बहने नहीं दिया.. ये सोचकर कि लोग मुझे कमजोर कहेंगे।
जिसे मेरी झूठी हंसी समझ आती हो, और मेरी मुस्कुराहट के पीछे छुपा दर्द दिखे। जो बस मुझे गले से लगाकर रखे, थाम लेने को।

जो कहे मुझसे.. सुनो तुम उड़ो आसमान में और चहको,
रुको मत, डरो मत, मैं हूँ संभालने अगर लड़खड़ा जाओगी। तुम बिल्कुल इंद्रधनुष जैसी हो.. सुनो किसी कैनवास पर रंगों सा बिखर जाओ और रंग दो भीतर अपने हर एक रंग से खुद को।

कोई हो ऐसा जिसे छोटी-छोटी खुशियां ख़ुश करे।
जिसे मेरी ख़ुशियां खुश करे।
जो कहे मुझसे कि उसे सुनना है मुझे, बोलो वो सब जिसे दबा रखा है..
कोई हो ऐसा जिसे मेरी बेवज़ह की बातों से झुंझलाहट ना हो, जो ऊबे ना।

जिसके सामने मुझे खुद को कभी साबित ना करने पड़े,
जिसके रहते किसी कसौटी पर खड़ा ना होना पड़े।
जो मेरे शब्दों से ज़्यादा मेरी खामोशी को समझे।
जिसे मायने पता हो महज़ मेरे इशारों के।

कोई हो ऐसा जो मेरी देह को छूने से पहले,
छूले मेरी रूह को..
और जिसकी आँखों में मेरे लिए मोहब्बत दिखे।
जब वो मुझे देखे, तो बस बेफ़िक्र हो मुझे ही देखे।

जिसे सबके सामने मुझे अपना कहने में घमंड हो।
जो मेरे होने से ख़ुद पर ग़ुरूर करे।
कोई हो ऐसा..
जो बस मेरा होना चाहे।
~रूपकीबातें
Insta - Roop_ki_baatein
#रूपकीबातें #roopkibaatein #roopanjalisinghparmar #roop

Hindi Blog by Roopanjali singh parmar : 111511364
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now