#सरल
इलेक्शऩ की सीज़न में
मानो वोट बन गए
सिक्को से आगे जा कर
दस का नोट बन गए
हा या ना तुम जो करो
अपनी मरजी़ में रहकर
सब को जो कंट्रोल करे
रिमोट बन गए
कभी सरल और कभी कभी
तुम मुश्किल से हो जाते
थोड़ी सी किशमिश थोडे़
अखरोट बन गए
वैसे तो ना सर चढा़ते
नखरे भी ना सहते
क्या हो तुम तब तक
व्होट नॉट बन गए
©लीना प्रतीश