Hindi Quote in Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ”

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

इस मिट्टी की आन की खातिर , खुद को मिटा देंगे हम
अपने तिरंगे की शान की खातिर , निकले चाहे मेरा दम
इस मिट्टी का कर्ज़ है मुझपर , जितना भी चुकाऊं है कम
हंसते - हंसते जीवन करूं अर्पण , रहे न फिर कोई गम
कोई भी हो देश का दुश्मन , कितना भी है रख्खे दम
चैन नहीं लेने देंगे हम , जब तक उनकी सांसे न जाए थम
कसम मुझे मेरी मिट्टी की , अब न कोई आंख होगी नम
दुश्मन की टेढ़ी नज़रों की खातिर , बन जाऊंगा खुद यम
देश के अंदर भरे पड़े हैं , दीमक बन रहे नराधम
सर्वनाश इनका है शुभ , खाई है मैंने इसकी कसम
देशप्रेम नश - नश में समाया , इसे और फैलाए मेरी कलम
डरपोक नहीं उनके जैसे , जो रटते रहते मेरे पास है बम
हम एक रहें सब मिलजुल कर , सदा साश्वत रहे ये देश और हम




#मिट्टीकी

Hindi Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ” : 111510776
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now