Hindi Quote in Blog by Roopanjali singh parmar

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

पिताजी जब अचानक मौन होते हैं..
तो माँ उनके मौन को समझती है।
माँ जानती है.. उस मौन के मायने..
उस दिन घर पर चहल-पहल नहीं होती।
मुझे भी किताबों में उलझा दिया जाता है..

मैं हमेशा से ही पिताजी के मौन को समझना चाहती थी..
माथे पर चिंता की लकीरें तो देखी मैंने,
मगर उसका अर्थ केवल माँ ने समझा।

मगर अब मैं समझती हूँ मौन का अर्थ,
तुम्हारे मौन का अर्थ।
#रूपकीबातें #roopkibaatein #roopanjalisinghparmar #roop

Hindi Blog by Roopanjali singh parmar : 111509470
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now