❤️❤️
तुम हमेशा से ही जानना चाहते थे ना मुझे तुम में क्या पसन्द है।
वैसे सच कहूँ तो इसका कोई सटीक जवाब नहीं है मेरे पास, क्योंकि केवल एक बात हो तो बता दूँ।
मुझे तुम में सब कुछ पसन्द है, तुम्हारी कमियाँ भी।
तुम पहले कितने ख़ूबसूरत थे मैं नहीं जानती, मगर जब से तुमको चाहा है, तुम मेरे लिए दुनिया के सबसे ख़ूबसूरत इंसान हो।
मोहब्बत होती ही ऐसी है, अपनी पसंद को लाज़वाब बना देती है। उस इंसान से ज़्यादा ख़ूबसूरत कोई नहीं लगता।
मुझे तुम में सब कुछ पसन्द है।
मगर सबसे ज़्यादा प्यार मुझे तुम पर तब आता है जब तुम सवाल करते हो। तुम यकीन नहीं करोगे मगर तुम सवालों का पिटारा हो। भला इतने सवाल करता कौन है..
तुम्हारे पास सवालों की एक लंबी फेहरिस्त है, और इसमें सवाल बढ़ते हैं, कम नहीं होते।
कभी-कभी इतने सवाल होते हैं कि मैं सभी का पंक्तिबद्ध जवाब भी नहीं दे पाती.. फिर मुझे तुम्हारे सवालों पर हंसी आ जाती है,
और तुम फिर एक नया सवाल करते हो..
हँस क्यों रही हो??
जानते हो, तुम्हारे सवाल ही हैं इस हंसने की वज़ह..
तुम कभी सवाल पूछना बंद मत करना,
मेरी इस हंसी की वज़ह हैं तुम्हारे सवाल।
#रूपकीबातें
#roopanjalisinghparmar #roop #roopkibaatein