#वाहjiवाह
तेरा आना, पास में होना, प्यार जताना वाह जी वाह।
अभी-अभी मिले है फिर भी खास बनाना वाह जी वाह।
सुबह सूरज के साथ मेरा हाथ पकडना वाह जी वाह,
फिर चांद दिखाने सारी सारी रात जगाना वाह जी वाह।
मैं भी सीखू तुम भी सीखो बात बनाना वाह जी वाह,
थोड़ा थोड़ा आगे जाना, रोज बढना वाह जी वाह।
एक घड़ी में रो कर तेरा मुँह फूलाना वाह जी वाह,
दूसरे पल में हसकर तेरा पास बुलाना वाह जी वाह।
तेरी मुझ को आदत लगना, रह नहीं पाना वाह जी वाह,
मेरे एक छूए पर तेरा खिल खिल जाना वाह जी वाह।
©लीना प्रतीश