#सावधान
बहुत हो गई बात चीत , सो गए सभी डरने वाले
बैरी अब सावधान होकर रहना, आ गए हैं रण करने वाले
तोपों से तोप भिड़ेंगे , बंदूकें तानी जायेगी
भारत के वीर सपूतों की, धड़कन पहचानी जायेगी
हिन्द की माटी तिलक लगाकर, आ गए हैं बल भरने वाले
बैरी अब सावधान होकर रहना, आ गए हैं रण करने वाले
भारत मां का जयकारा सुन, गगन गरजना भूलेगा
शत्रु धूल धूसरित होगा , तिरंगा पवन संग झूमेगा
झण्डा ऊंचा कर फहराने, आ गए हैं अब लड़ने वाले
बैरी अब सावधान होकर रहना, आ गए हैं रण करने वाले
।। ज्योति प्रकाश राय ।।