Hindi Quote in Poem by Leena Pratish

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#Hasybrid

बकरी बोली शेर से, हेल्लो मैचो मेन
गज़ब का है दिन यह देखो, बन जाते हम फ्रेंड..

शेर कहे रुई की पूनी देख न एसे ख्वाब।
तेरे जैसी कितनी फेरु, एसा मेरा दबाब!

ठीक तुम्हारी मर्जी जैसे, डिसाईड व्होटेवर;
एसी अंग्रेज़ी तुम्हें न मिलेगी एवर।

समझ गया, वो शेर ही था, न था कोई उल्लु
गोरी सुन्दर लड़की है, आखिर यह कैसे भूलु???

बात अभी जो शुरु हुई थी, मंडप तक वो आई,
इन्टरकास्ट वेडिंग की ताबड़तोब़ बजी शहनाई !!

आते ही बीवीने अपना स्त्री चरित्र दिखलाया,
जंगल के निक्कमो का उसने क्लास लगवाया

सब क़ुछ जान के शेर ग़ुस्से में बड़ा तिलमिलाया।
एक ही वार में सब का काम तमाम कर के आया ।

और बतादे डार्लिंग और कोई बाकी ग़लती?
सातों वचन निभाऊ तुझ पे आंच न आये हल्की।

बकरी बोली शरमाते तुम गुस्सा वुस्सा छोडो,
अच्छे दिन आनेवाले है पाई पाई जोडो!

यूँ जंगल में शुरू हुई एक नयी कहानी दिल की।
नये दौर की बात है यह, बात है चिल-पिल की...

© लीना प्रतीश

Hindi Poem by Leena Pratish : 111504066
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now