Hindi Quote in Motivational by Mamta Pandya

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

इतना आसान कहाँ था गृहिणी होना
चलती कलम छोड़ झाडू घसीटना
दूध की मलाई खाना छोड़
मक्खन के लिये बचत करना
दुपट्टे से उम्र के सम्बंध जोड़ना
कभी साड़ी में घसिटना
कभी चुनरी खिसकने से संभालना
किताबें छोड़
गृहस्थी पढ़ना
एक एक रोटी गोल सेंकना
सहेलियाँ छोड़
दीवारों से बात करना
चुप रहना
मस्तियाँ भुला
बड़ी होने का ढोंग करना
झुमकियों से कानों का बोझ मरना
घूंघट में खुद को गुनहगार समझना
पीला रंग उड़ा कर
तुम्हारी पसंद पहनना
हाथ की घड़ी उतार
खनकती चूडियाँ पहनना
पायलों का पैरों में चुभना
कपड़ों के साथ सपने निचौड़
धूप में सुखाना
रोज सुबह जल्दी उठना
अपनी फिक्र छोड़
सबकी सुनना
मैथ्स के सवाल करते करते
अचानक दूध के हिसाब करना
इतना आसान कहाँ था गृहिणी होना ।।
#બેદરકાર

Hindi Motivational by Mamta Pandya : 111503394
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now