Hindi Quote in Blog by RJ_Ravi_official

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मेरी मैयत में जरूर आना

अरे अरे अरे अरे बस करो अब कोई बहाना मत बनाना
प्लीज यार इस बार ना कोई बहाना मत बनाना
मुझे पता है तुम्हें नहीं मिलना तो ठीक है मत मिलो ना
पर एक रहम करोगे मुझ पे , यार मेरी मैयत में जरूर आना
और हां आना तो खाली हाथ मत आना
आते आते वह खिलौना जरूर लेते आना जिसे बड़ी बेरहमी से तुमने तोड़ दिया
आना तो खाली हाथ मत आना
आते-आते वो खिलौना जरूर लेते आना जिसे बड़ी बेरहमी से तुमने तोड़ दिया
और आसमान तक बस पहुंच ने ही तो वाले थे हम दोनों
तुमने इतनी ऊपर जाके मेरा हाथ छोड़ दिया
दिल के बल गिरा हूं मैं चोट बहुत लगी है
दिल के बल गिरा हूं मैं चोट बहुत लगी है
दर्द भी बहुत हो रहा है और सांसे तो मानो रुक सी गई है
खैर अभी मेरी कदर नहीं है पर बाद में थोड़ी इंसानियत जरूर दिखाना
खैर अभी मेरी कदर नहीं है पर बाद में थोड़ी इंसानियत जरूर दिखाना
और इतना तो तुम मेरे लिए कर सकती हो ना यार मेरी मैयत में जरूर आना
मुझे पता है यार तुम्हारे पास वक्त नहीं होता बाकियों को वक्त जो देना होता है
मुझे पता है तुम्हारे पास वक्त नहीं होता बाकियों को वक्त जो देना होता है
और पूछने पर कहती हो यार बिजी थी तुम्हारा हर बार का यही कहना होता है
तुम्हें अभी मेरा दर्द समझ नहीं आएगा
जब तक तुम खुद उस दर्द से नहीं गुजरोगे
तुम्हें मेरा दर्द समझ नहीं आएगा
जब तक तुम खुद उस दर्द से नहीं गुजरोगे
और कैसे छलनी छलनी हो जाता है दिल तुम्हें पता चलेगा जब तुम किसी की याद में रात भर तड़पाओगे
अब इतने दिन से मिलना तुमने जरूरी नहीं समझा ना
जब इतने दिन से मिलना तुमने जरूरी नहीं समझा ना
तो दोबारा मुझे अपनी शक्ल मत दिखाना
और इतना तो मैं तुमसे expect कर सकता हूं ना यार
मेरी मैयत में जरूर आना
मैंने बहुत कोशिश की यार तुम्हारी गलतियों को नजरअंदाज करके तुम्हारी अच्छाई देखने की
मैंने बहुत कोशिश की तुम्हारी गलतियों को नजरअंदाज करके तुम्हारी अच्छाई देखने की
बहुत कोशिश की तुम्हारी झूठ को अनदेखा करके तुम्हारी सच्चाई देखने की
और पता है क्या जब भी मुझे किसी अपने की जरूरत थी ना मैंने खुद को अकेला पाया
जब भी मुझे किसी अपने की जरूरत थी मैंने खुद को अकेला पाया है
पर आंसू पूछना तो बहुत दूर की बात है यार
तुमने तो मुझे सबसे ज्यादा रुलाया है
एक बात कान खोलकर सुन लो सारे इस बार मुझे समझाने मत आना
एक बात कान खोलकर सुन लो सारे इस बार मुझे समझाने मत आना
और तुम इतना कर देना ना यार मेरी मैयत में जरूर आना
और एक आखिरी बात
आना तो मेरी लाश को हाथ मत लगाना
आना तो मेरी लाश को हाथ भी मत लगाना
और ना ही मेरा चेहरा देखने के लिए मेरा कफन हआना
आना तो मेरी लाश को हाथ भी मत लगाना

Hindi Blog by RJ_Ravi_official : 111502422
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now