For you all ..
*यूँ ही ख्यालों में डूबा थी आज कि अचानक एक संदेश आया।*
*आँखें नम हो गईं ये जानकर कि मैंने भी कुछ अनमोल कमाया।*
*फिक्रमंद है कोई, ये सोच कर दिल भर आया। ❤*
*और इसलिए ये सब बयां करने का मैंने मन बनाया।*
*ना खून का कोई रिश्ता, ना भाग्य का कोई बंधन।*
*जीवन की इस राह में, फिर भी तुमसे मिला वो अपनापन। 🤝🏻*
*हमउम्र नहीं थे सब, कुछ छोटे और कुछ बहुत बड़े।*
*वो निश्छल स्नेह ही था कि हमारे दिल के तार तुमसे जुड़े। 😍*
*जब-जब छलके आँसू, तब-तब तुम्हें अपने पास पाया। 😢*
*'तुम ठीक हो' इन शब्दों ने मेरे हर गम को भुलाया।*
*हँसते-हँसाते, नाचते-गाते, मुझे हर पल जीना सिखाते ।💃🏻*
*पता नहीं ऐ दोस्तों, वक्त कब गुज़र गया तुम्हारे साथ चलते-चलते।*
*कुछ रिश्तों में दोस्त मिले तो कुछ दोस्तों से रिश्ते बने ।👭*
*शुक्रगुज़ार है दिल सभी का, जो आप मेरी ज़िन्दगी का हिस्सा बने। *
*हर साथी से जुड़ी है, कुछ बेहद खास यादें।*
*सलामत रहे दोस्ती हमारी, कभी न टूटे प्रेम के ये धागे। 😘*
*तुम दूर हो या पास, हम हरदम साथ निभाएँगे।*
*जब-जब तुम्हें खुशियाँ मिलेंगी, हम भी यहाँ मुस्कुराएँगे।🥰*