हर किसी से नहीं है उम्मीद मुझे
मेरे खास मेरी बात पर गौर तो करें
माना कि नहीं है वक्त उनके पास
बेवक्त ही सही वो याद तो करे
सब काम छोड़कर पहुंच जाऊंगा मैं
मिलने की मुझसे वो फरियाद तो करे
मै नहीं मांगता उनका पूरा वक्त
बस कुछ पल वो मेरे नाम तो करें
ज़माने गुज़ार दिए मैंने भी इंतजार में
कोई उन पलों का भी हिसाब तो करे
- $ Veer $