कुछ जवाब देकर जाइए
यकीनन ईनाम लेकर जाइए
बीवी अक्सर डाँटे क्यूँ ?
फ्री में गुस्सा बाँटे क्यूँ ?
ठीक है जो टॉवेल नहीं सुखाया ,
ठीक है जो शर्ट पर चाय गिराया ,
छोटी सी तो गलती है -
इस पर एसे चांटे क्यूँ ??
टिफिन में फिरसे आलु निकला,
पर दोस्त बडा दयालु निकला,
आलु घर पर वापस आया ;
उस पर बीवी काटे क्यूँ ?
शाम को मोहल्ला मीटिंग में,
बेसहारा छोड़ी मुझे बेबी सीटिंग में,
सब की वाली गुड ईनफ :
पर मेरे ही हिस्से घाटे क्यूँ???
© लीना प्रतीश