अभी कुछ खोए हैं बहुत कुछ पाना बाकी है,
मंजिल की तरफ तो अभी चले हैं,
पहुंचना बाकी है,नदी बनकर बहना सीखा हूं, मैं,
समुंदर से मिलना बाकी है !
मैंने अपने हर पन्ने पर बहुत दर्द लिखे हैं,
बस खुशियां लिखना बाकी है,
जिंदगी की शाम है यह,
और इस शाम का सुबह होना बाकी है,
अभी तो रोए हैं, मुस्कुराना बाकी है।।
- $ Veer $