#वियोगShringar
मैं आ रही हूँ तुमसे मिलने।
पिछली बार तुमने
कहा था,वक्त लाना!
साथ में यह भी बता देना,
तुम्हारे दिए रंज को
साथ ले आउ; या
तुमने और भी तैयार रखे है?
और गर तुम फिर से
दरवाज़ा बंध करो, तो
मैं कहाँ खड़ी होऊ?
यह भी बोल देना !
तुम्हारा क्या?
याद करना, बुलाना,
भूलाना और चल देना
क्या तुम करते रहोगे?
©लीना प्रतीश