#संतुलन
संतुलन के बारें में सोचते तो बहुधा पर उसकी अमलवारी सबसे हो नहीं पाती। संतुलन बनाए रखना हर क्षेत्र की आवश्यकता है । चाहे शेरों शायरी हो या शेर बाजार । मगज का संतुलन हर परिस्थिति मे बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है । हम मे से शायद ही एसा कोई होगा जिसने कभी संतुलन गवां ने वाली परिस्थिति का सामना न किया हो।
हर निर्णय लेने से पहले दिल ओर दिमाग के बिच लडाई होनी ही है पर दोनों को संतुलन रखते हुए जो फैसला व्यक्ति लेता है वही अपने आप में एक सिध्धता है।
अधिकतर संतुलन की गैरमोजुदगी प्यार में पाइ जाती है और सवाॅधिक तुटते वाले दिल का यही कारण होता है । जहाँ जिसकी जित बाद मे उसकी हार।सिर्फ दिल से लिए गए फ़ैसले दिल तोड़ता है तो मगज से लिए गए फ़ैसले मन को।
संतुलित आहार, संतुलित विचार, संतुलित आचरण मनुष्य के संतुष्ट जिवन के आधार है।
-rambin