अपने वक्त से हारा मै उसकी बात करता हूँ
अपने बेहतर कल को पा सके ऐसे जज्बात देता हूँ।
मै कोई गैर नहीं मै तेरा अपना हूँ,
पहचान लेगा तू मुझे, उससे पहले तो खुदको पहचान ले।
अगर तू मुझे जानले, तो असम्भवता पर भी विजय तू पा सके।
मै विश्वास हूँ, मै विश्वास हूँ
तेरे ही भीतर न जाने मै कबसे हूँ।