Hindi Quote in Blog by Naranji Jadeja

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आदमी के सर से लेकर पांव तक शरीर के हर भाग तथा भाव-भंगिमाओं से उसके स्वभाव, चरित्र तथा भूत-भविष्य और वर्तमान का अंदाजा लगाया जा सकता है। आज की इस पोस्ट में हम पढ़ेंगे कि किसी आदमी के दांतों के बीच गैप होने पर उसका नेचर तथा भाग्य कैसा होता है।

एकसमान चमकीले दांत होने पर ऐसा होता है भविष्य
(1) सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के दांतों का आकार समान होने के साथ-साथ उनमें चमक भी होती है, वे बहुत सुख से जीवन व्यतीत करते हैं।
(2) ज्योतिष में कहा गया है कि जिन लोगों के दांतों का आकार एक समान तथा चमकीले होते हैं, उनका जीवन बहुत सुखमय बीतता है। उन्हें कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ऐसे लोग पैसे को संभलकर खर्च करना जानते हैं और क्रिएटिव दिमाग वाले होते हैं।

दांतों के बीच गैप होने पर आदमी होता है लक्की
जिन लोगों के सामने वाले दांतों के बीच गैप (खाली जगह) होता है वो लोग ज्योतिष के अनुसार बुद्धिमान और ऊर्जावान होते हैं। ऐसे लोग अपनी मेहनत से जीवन में बहुत आगे बढ़ते हैं। हालांकि उन्हें आगे बढ़ने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। दांतों के बीच गैप होने पर सामने वाला आदमी खुले विचार वाला होता है और अपने दिल की बात कहने में शरमाता नहीं है।

ऐसे लोग खानी-पीने के शौकीन होते हैं और अपनी सुंदरता को लेकर सजग रहते हैं। इन लोगों को आसानी से बेवकूफ भी नहीं बनाया जा सकता। पैसे के मामले में भी ये दूसरों से ज्यादा समझदार साबित होते हैं।

दांतों की बनावट से जाने पर्सनेलिटी
(1) ज्योतिष के अनुसार जिन औरतों के दांत आपस में सटे हुए तथा थोड़ी लालिमा लिए होते हैं, उन्हें राजसी वैभव और सुख प्राप्त होता है।
(2) इसी प्रकार जिन लोगों के दांत लंबे होते हैं, उन्हें जीवन में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।
(3) जिन लोगों के दांत के ऊपर दांत ऊगे हुए होते हैं, वो अपने जीवन में बहुत सफलता प्राप्त करते हैं। उन पर भगवान की विशेष कृपा होती है।

ऐसे लोगों की हर बात होती है सत्य
(1) जिन लोगों के पूरे बत्तीस दांत होते हैं, कहा जाता है कि उनके मुंह में साक्षात सरस्वती विराजमान होती है। उनकी कही हर बात सौ फीसदी सत्य होती है।
(2) अगर किसी महिला के ऊपर और नीचे दोनों तरफ 16-16 दांत हो तो उन्हें पति का अटूट प्रेम प्राप्त होता है।

Hindi Blog by Naranji Jadeja : 111494623
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now