दुनिया मेरे कदमों में है ,
तेरे आगे दिल मजबूर है क्यूँ
सीने से लगा है , फिर भी तू ,
इस दिल से मीलों दूर है क्यूँ
मेरे दिल की वीणा बजती है
तेरे झूठे प्यार के तारों से ,
मैं तेरे प्यार के पीछे हूँ
तू दिल जोड़े है हजारों से
दिल की बातें तू समझता नहीं ,
फिर दिलवालों में मशहूर है क्यूँ
प्यार के कोमल अहसास को
माही गर तू थोड़ा जान ले
दर्द-ए-दिल के मौन संगीत को
गाते गीतों में पहचान ले
बरसों तक हम साथ रहते रहे ,
जग कहे कि जीवन साथी हैं
तेरे प्यार की आस में प्राण जले ,
जग कहे कि दीपक बाती हैं
मैं बाती हर पल जलती रही ,
मेरी पीड़ा से तू अनजान है क्यूँ