मिटा है गम , दर्द हुए कम , मिला है दम , जो तुम आए
मेरा जीवन , किया अर्पण , पावन हर कण , जो तुम आए
नया है अर्थ , नहीं सब व्यर्थ , हुए हम समर्थ , जो तुम आए
नया उत्साह , नहीं कोई चाह , प्यार अथाह , जो तुम आए
नहीं कोई डर , प्यार से तर , खुद से बेखबर , जो तुम आए
जो था वादा , मिला ज्यादा , हुआ दृढ़ इरादा , जो तुम आए
न आते तुम , पछताते हम , ये बातें बेदम जो तुम आए
#उत्साही