हर किसी पे बेवजह इल्जाम लगा देते हैं,
ज़रा सी देर में किसी को मुजरिम बना देते हैं।
खुद को तो कभी गलत नहीं कहते,
औरों पर तमाम तोहमत लगा देते हैं।
गर बेगुनाही अपनी न कर सके साबित,
मासूम शख्स को भी कातिल बना देते हैं।
दुनिया का दस्तूर ऐसा ही है ज़नाब,
ताकतवर कमजोरों को शिकार बना देते हैं।
#गलत