शीर्षक:-- ""सबसे बड़ा संघर्ष""
सबसे बड़ा संघर्ष वह है जो क्रांति लाए लोगों में
परतंत्रता से उपर उठने कि ज़ुल्म की बेड़ियों हमेशा
के लिए उखाड़ फेंकने की।
संघर्ष जो उजागर करे लोगों में सत्य के लिए सदैव
समर्पित रहने वाली और कभी ना बुझने वाली वो
आजादी की वो धधकती अलख।
जो बदल दे अपने अकेलेआह्वान को एक देशव्यापी
क्रांतिकारी आंदोलनों में और उन्मुख कर दे लोगों को
स्वतंत्रता के दूर दरवाजे की ओर।
वो संघर्ष जो दे युवाओं को अपने से उपर देश को रखने
का प्रोत्साहन और उत्साह जो आजादी खातिर चूम लेने
को वो फांसी का मोटा - कठोर फंदा।
संघर्ष जो दे लोगों को अपने वातावरण,देश के अनुसार कानूनों के निर्माण की आजादी और प्रशस्त किया हो मार्ग
न्याय,अभिव्यक्ति और विचारों की स्वतंत्रता का।
जो संघर्ष दे अपने देश के झंडे को फहराने का मौका
जगा दे सम्पूर्ण नागरिकों में देशभक्ति की वो भावना
जो उस झंडे की खातिर बलिदान देदे।।।।
पाठक विशेष :--इस कविता द्वारा मैंने स्वतंत्रता संग्राम की उस लंबी कहानी को सारगर्भित करने का एक छोटा सा प्रयास किया है। जोकि निस्फल ही है,आजादी की लड़ाई को मै खुद लिख सकूं इतना मै योग्य नहीं।
..रॉयल..
🇮🇳🇮🇳भारत माता की जय 🇮🇳🇮🇳