Hindi Quote in Blog by Ridj

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#साँझ_ढले ..【ख़ुशियाँ】★

जीवन का एक ध्येय हो तो अच्छा है, न हो तो भी अच्छा है..बस एक बात जो होना चाहिए वो है हर एक लम्हे में वो करना जो करने का मन हो..

निरुद्देश्य सा जीवन बीत रहा हो तो इसका मतलब ये नहीं कि कुछ सही नहीं जा रहा, बल्कि इसे यूँ भी कह सकते हैं कि आप हर पल हर लम्हा अपने मन की करने वाले बहुत कम लोगों में से एक हैं..एक गोल बनाकर उसकी ओर बढ़ते रहना अच्छा है, लेकिन अगर गोल न भी हो तो भी ऐसा नहीं कि बहुत बुरा है..

जीवन बहुत छोटा सा है, और उससे भी छोटी होती है आस..तो अगर वो करने का मौका मिल जाये जो मन बोले करने को, तो बस लपक लीजिएगा उस मौके को..

ख़ुशी बस वहीं मिलती है, जहाँ मन हो, कहने की आज़ादी हो, मन को हल्का कर लेने का सुक़ून हो, और अगले पल नहीं बल्कि इसी लम्हे को जी लेने का जज़्बा हो..करके देखिए, अच्छा लगेगा..जी कर देखिए, बहुत अच्छा लगेगा. ❤️

Hindi Blog by Ridj : 111486557
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now