Hindi Quote in Poem by Dr kavita Tyagi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

छोटी-छोटी बातों पर जब क्रोधित वे हो जाते हैं
मेरा मन भी जेठ की दुपहरी बन जाता है ।
दोष है मेरा या अपनी दुर्बलता वे यूँ छुपाते हैं ,
सोच-सोच मस्तिष्क मेरा कचहरी बन जाता है ।।

काम का दबाव है , दबाव धन कमाने का
भौतिक सुख की चीजों में तन-मन-धन-प्राण गँवाने का
फल है यह विज्ञापन की दुनिया को देख लुभाने का
विज्ञापन में देखके नई-नई चीजें जब घर लाते हैं
प्रकृति से तोड़के नाता दिल कृत्रिम बन जाता है ।
दोष है मेरा या अपनी दुर्बलता वे यूँ छुपातें हैं
सोच-सोच मस्तिष्क मेरा कचहरी बन जाता है ।।

क्षुद्र स्वार्थ में अंध-बधिर कभी परमारथ भी देख औ' सुन
सुख-दुख के धागे से जीवन-वसन का ताना-बाना बुन
सीख ले कष्ट सहन करना , धारण कर धैर्य-क्षमा का गुण
क्षमा-सहिष्णुता छोडके जब मानव दानव हो जाते हैं
आक्रामक व्यवहार अहं के महा प्रहरी बन जाता है ।
दोष है मेरा या अपनी दुर्बलता वे यूँ छुपाते हैं ,
सोच-सोच मस्तिष्क मेरा कचहरी बन जाता है ।।

छोटी-छोटी बातों पर जब क्रोधित वे हो जाते हैं
मेरा मन भी जेठ की दुपहरी बन जाता है ।
दोष है मेरा या अपनी दुर्बलता वे यूँ छुपाते हैं ,
सोच-सोच मस्तिष्क मेरा कचहरी बन जाता है ।।

Hindi Poem by Dr kavita Tyagi : 111486102
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now