#एक_बात ..
ज़िंदगी को ज़्यादा कॉम्प्लिकेट मत करिए, मन में जो आए उसे जी लीजिए, ख़्वाबों के पीछे भाग लीजिए, ख़्वाहिशों को थाम लीजिए, भिगो लीजिए ख़ुद को किसी की मुहब्बत में, किसी रोते बच्चे को हँसा दीजिए, किसी ग़रीब की थाली में रोटी परोस दीजिये, किसी अपने के सीने से लगकर रो लीजिए..
बस इतनी गुज़ारिश है कि इंसान हो जाइए, यूँ जी लीजिए कि किसी को जीना सिखा दीजिये. ❤