बचपन से लेकर आज तक जब भी हमने छुपकर आपकी तस्वीर लेनी चाही ..हर तस्वीर में आपको ऐसे ही पाया , कुछ पढ़ते हुए
आपके दिए संस्कार और ताक़त ही है जो हम सब को किसी भी माहौल में आसानी से खुद को ढ़ालने और बड़ी से बड़ी मुश्किल आने पर पल भर को विचलित किये बगैर उससे लड़ने की हिम्मत देते हैं
अब जब सोचती हूँ तो लगता है ..आपने और मम्मी ने हमारी देखभाल किसी राजकुमारी की तरह की ..
आप हमेशा स्वस्थ रहें ,खुश रहें -और रहेंगे भी ..ईश्वर से यही प्रार्थना है ..प्रणाम करती हूँ ..