मैं #शुक्रगुजर हूं,
उस मां का जिसने मुझे जन्म दिया
उस पिता का जिसने मेरा अच्छे से लालन-पालन किया,
उस बहन का जिसने मेरे कलाई पर राखी को सजाया,
उस भाई का जिसने मुझे कंधे पर उठाकर चारों ओर घुमाया,
उस दोस्त का जिसने मुझे जीना सिखाया,
उस जीवनसंगिनी का जिसने मुझे अपना बनाया और
पिता होने का सुख दिलाया।
मैं दिल से धन्यवाद करता हूं इस परम पिता परमेश्वर का,
जिसने यह सब मेरे जीवन में दे कर मुझे सुखी बनाया।