#फेसबुक_की_शोले
ज़ुकरबर्ग साहब यहां
फेसबुक की शोले लिख रहे हैं
जो कभी घर से नही निकले
जी पी सिप्पी बने घूम रहे हैं
रामगढ़ के खेतों में अब jio के टावर लग रहे हैं
हालात इस कदर online के दौर से गुज़र रहे हैं
रहीम चाचा भी टिक टोक पर यो यो कर रहे हैं
क्यों दिमाग से सोचकर दिल से अंजाम देते हैं
Copy pest के जमाने में आप खामखाँ तकल्लुफ कर रहे हैं
ये आभासी दुनिया के जय और वीरू हैं
Olx पर अपना सिक्का बेच रहे हैं
ठाकुर साब 👍 लाइक करते गब्बर रिप्लाई दे रहे हैं
रामलाल भी धड़ाधड़ पोस्ट पर पोस्ट ठोंकता है
हम सूरमा भोपाली उसपे कमेंट कर रहे हैं
खत्म होने का नाम नही लेती यहाँ बसन्ती की चैट
कालिया सांभा भी भेज रहे गाँव वालो को फ्रेंड रिक्वेस्ट
अंग्रेजों के जमाने के जेलरो को यहाँ दुनिया फॉलो कर रही
मौसी भी देखो रोज़ रोज़ प्रोफाइल पिक है बदल रही
पूरी रामगढ की जनता online 4G पर आई
Offline होते ही लगता है*इतना सन्नाटा क्यों है भाई*...👍
अतुल कुमार शर्मा "कुमार"