Hindi Quote in Poem by Atul Kumar Sharma ” Kumar ”

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#कलियुगी_ब्रह्मज्ञान

वो कहते रहे उठो और बनो महान
इसके ऊपर भी है एक जहान
बुरे बने तो भोगना पड़ेगा नरक
हमने कहा नही पड़ता हमे कोई फरक
वो बोले बेटा खोलते कड़ाहे में उबाले जाओगे
फिर ठंडे ठंडे पानी से जमाये जाओगे
होगी हंटर से ऐसी मुंह दिखाई
कोई गोद भरने नही आयगा भाई
इसलिए करो अभी से ऐसे करम
ताकि परलोक रहे नरम नरम
हमने भी भगवतगीता का हवाला दिया
मरने के बाद तो सबने अपनों का शरीर जला दिया
जिसके बाद बचती है सिर्फ अंदर की प्रेतात्मा
जिसे आग कभी जला नही पाती
पानी मे भी जिसकी शक्ल नज़र नही आती
कोड़े क्या खाक छलनी करेंगे
ऊपर तो हम बिछड़ों यारों से मिलनी करेंगे
बेटा ये आत्मा का मसला है
भला किसने आजतक उसे कुचला है
मन की गति से इधर उधर आगे पीछे जाएंगे
सिक्का अपना ज़माने एक बार फिर हम नीचे आएंगे
नही रहेगा फिर किसी का भय
तो बोलो सत्यनारायण भगवान की जय...👍

अतुल कुमार शर्मा "कुमार"

Hindi Poem by Atul Kumar Sharma ” Kumar ” : 111471710
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now