Hindi Quote in Thought by Mahaveer Prasad

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मिसलिडिंग

*****

घर के गेट पर बोर्ड लगा था-कुत्ते से सावधान!

पास में ही एक कुत्ता खड़ा था, गम्भीर और उदास।

मैंने पूछा- भाई क्या बात हो गई?

बोला - यह बोर्ड मिसलिडिंग है।

****"

श्मशान घाट के गेट पर बोर्ड लगा था - मोक्षधाम!

गेट पर एक प्रेत लटक रहा था,अत्यन दु:खी और ठगा सा!

मैंने कहा- भाई क्या बात हो गई?

बोला- यह बोर्ड मिसलिडिंग है।

*****

मंदिर के गेट पर बोर्ड लगा था-भगवान का घर!

पास में ही एक भिरु खड़ा था, लुटा-पिटा और बदहवास!

मैंने पूछा- भाई क्या बात हो गई?

बोला - यह बोर्ड मिसलिडिंग है।

*****

न्यायालय के गेट पर बोर्ड लगा था-यतो: धर्मस्य: ततो जय:!

पास में ही एक फरियादी खड़ा था, विचलित और हताश!

मैंने पूछा- भाई क्या बात हो गई?

बोला - यह बोर्ड मिसलिडिंग है।

*****

विद्यालय के गेट पर बोर्ड लगा था-तमशोर्माज्योतिर्गमय:!

पास में ही एक प्रौढ़ बेरोजगार खड़ा था, निराश और गुमसुम!

मैंने पूछा- भाई क्या बात हो गई?

बोला - यह बोर्ड मिसलिडिंग है।

महावीर प्रसाद

Hindi Thought by Mahaveer Prasad : 111454442
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now