तुम खड़े हुए थे सीमा पर,
खायी थी गोली सीने पर।
#शूरवीर थे तुम सच्चे,
भारत का गर्व बढ़ाया था।
बदली हुई लड़ाई में,
तुमने कितने रूप धरे,
पहना कोट सफेद,
कभी खाकी वर्दी में निकल पड़े,
जन जन की रक्षा करने को
#शूरवीर नव निकल पड़े।
कुछ ले चलते साथ,
स्वच्छता का प्रण,
कुछ भोजन वितरण करते हैं।
जैविक महायुद्ध से लड़ने
सभी #शूरवीर चलते हैं।