Mother's Day
--------------------------------
माँ
-----------
माँ, मॉम, आई, मम्मी, अम्मी
मन मे इसके प्रेम की नही कमी
माया ममता की यह मूर्ती
भाव विश्व मे इसकी यही कीर्ती
ईश्वर को भी माता का रुप है भाता
सब को प्रिय कान्हा की यशोदामाता
बच्चा है माँ के आँखो का तारा
माँ के प्यार मे पले राज दुलारा
जिगर का तुकडा , सुंदर सपना
हर बच्चा माँ के लिये है अपना
बच्चे बदलते है, नही बदले माता
उसके लिए की प्रार्थना करे माता
-----------------------------------------------
Arun V.Deshpande