मेरे चेहरे पे कोई नूर नहीं
भले मैं कहीं की नूर नहीं
अक्सर लोग चेहरे पे चेहरे
लगाए देखने को मिलते हैं
असली चेहरे पे नकली चेहरा
लगाए घूमते रहते हैं
आईने भी उन्हें न देख पाते हैं
फिर किसे याद रखूं
और किसे भूल जाऊं
हर चेहरे से नहीं हो सकता राब्ता
जिंदगी तू ही बता कोई रास्ता
किस चेहरे से हो मेरा वास्ता
दिल कहे कोई दूसरा ही रास्ता
क्योंकि बुरे दिमाग से
बेहतर है बुरा चेहरा
इसी में भला होगा तेरा .
# Face =चेहरा