#enjoy
जीवन में उजियारे न हों ऐसा कभी नहीं होता
सुख के चंद शरारे न हों ऐसा कभी नहीं होता
हम सब खुश न रहें कभी भी ऐसा कभी नहीं होता
आनंद के क्षण न आए हों ऐसा कभी नहीं होता
कभी खिले,कुम्हलाए न हों ऐसा कभी नहीं होता
ख़ुशियों की बारातें न हों ऐसा कभी नहीं होता
फूलों के संग काँटे न हों ऐसा कभी नहीं होता
सुख से हम इठलाए न हों ऐसा कभी नहीं होता | |