#Destiny
लाख पंडित,लाख ज्योतिष कितने भी कर लें प्रयत्न
देदें हमको मंत्र कितने कितने भी कर लें जतन
भाग्य की रेखाओं को न बदल सकते कभी
आज की देखें ये हालत पीड़ा सबकी एक ही
क्या दिलासा दे सकेंगे आज पूरे विश्व को ?
क्या सभी की हस्त-रेखाएँ जुड़ी हैं एक सी ?
कर्म सबके भिन्न फिर परिणाम कैसे एक से ?
देखते हैं हम सभी अब कर्म कर लें नेक से
मानवी-संवेदना के साथ हम चलते रहें
और सारे विश्व के हित प्रार्थना मिलकर करें | |