लफ्ज से गुजरती है,हयाति अपनी,
अंदाज बेबया है, यकीनन जिंदगी।।
टुटकर कहीं बीखर ना जाए कभी,
एहसास अंतर्मन, यकीनन जिंदगी।।
बदलती रहती है, दुनियादारी यहां,
अबदल आपमें है, यकीनन जिंदगी।।
दस्तक दे रही है, तृष्णाये हरदम,
मनोराज मन में , यकीनन जिंदगी।।
आनंद अपने आप में, खुश रहना,
सपनों का बाजार है,यकीनन जिंदगी।।