चलो,अब स्कूल चलो
सुरक्षित दूरी रख लेंगे,
नमस्ते, नमस्ते कह लेंगे
बस्ता अपना साथी होगा
वायरस से हम नहीं डरेंगे।
सब किताब बस्ते में रखो
दादा-दादी कुछ कहेंगे
नाना-नानी कुछ पूछेंगे
माँ-बाबू से हम बोलेंगे
चलो,अब स्कूल चलो।
घर में बहुत खेल लिया
ड्रेस मेरी प्रेस करो अब,
अब किताब सब पढ़नी हैं
गिनती सब गिन लेनी हैं
चलो,अब स्कूल चलो।
बहुत खेल-खिलौने खेले
धीर-वीर बन अब चलेंगे,
स्कूल जाने से हमें न रोको
ज्ञान-विज्ञान का पाठ पढ़ेंगे
चलो, अब स्कूल चलो।
****
** बंद खुलने के बाद के लिए
*आज छोटी बच्ची ने स्कूल ड्रेस पहन ली(उसे देखकर लिख ली)।