#comic
आओ करें प्रयास कि बिखरे हास्य यहाँ चहुँ ओर
नए लगें सब पल सबको ही नई लगे हर भोर
आँसू न हों किसी आँख में सब मिलकर यदि प्रयत्न करें
भर जाएँ सबकी ही झोली ,मित्रभाव से हवन करें
आओ दें न्योता धरती को हरी-भरी फिर हो जाए
डाली-डाली हरी रहे फिर फूल यहाँ सब मुस्काएँ