'असली सजा'
करके पहाड़-सा पाप
भागोगे कितनी दूर ?
दण्ड से बचने के लिए
आखिर पकड़ लिए जाओगे।
पृथ्वी की तो है सीमा
पर आकाश है निस्सीम
खबर है उसे चप्पे-चप्पे की
वैसे,जीवन से पलायन व
अपराध बोध ही
है असली सजा।
*
ज्ञानप्रकाश 'पीयूष' आर.ई.एस.
पूर्व प्रिंसिपल
सिरसा,हरियाणा
94145-37902.