अपने,
ये वो लोग है साहब, जो तुम्हे खुश रहने की सलाह देते है।
और जब तुम सच में किसिके साथ हो,
पूरी ईमानदारी से पूरी मर्जीसे खुश हो,
और कोई जिसे कोई नहीं जानता कुछ इल्ज़ाम लगा दे,
कोई गलत या बुरी बात बोल दे, तुम्हारे बारे में,
तब यही लोग तुम पर लगा हर इल्ज़ाम मान लेते है,
यह लोग जिनका खुद का सारा कल काला था,
अब वह भी तुम्हे ज्ञान देंगे,
कोई इल्ज़ाम लगाने वाले को नहीं पूछेगा,
की वो सही भी है या नहीं, कैसे पूछे?
उसे तो कोई जानता भी ना हो ये भी हो सकता है,
बस आपके अपनों को जीस मसाले की जरूरत थी,
वो अब मील चुका है, और अब उन्हें लगता है,
की अब वोह तुमसे महान है, कुछ लोग समझाएंगे,
कुछ मनाएंगे, कुछ क्या करना चाहिए येभी बताएंगे,
कुछ तो तुमसे लड़ने भी आएंगे, जैसे खुद की नाक कटी हो,
बस कोई तुम्हे समजने नहीं आएगा,
क्या सच है कोई जानने नहीं आएगा,
बड़े मजे की बात है, ये वही लोग होते है,
जो तुम्हे खुश देखना चाहते ह थे,
बस तुम सच में खुश ना हो जाओ तब तक।
विचलित होजाता है मन,
जब आपके अपने भी आपकी खुशी से परेशान दिखने लगते है।
और हर वो ढोंग कर लेते है जिससे वो आपको दुःखी देख सके।
विचलित हूं मै इस पाखंड से।
#विचलित