Hindi Quote in Poem by Pravin Gaikwad

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

खिलखिलाती हुयी तेरी हंसी
आज भी मेरे कानो में गूंजती है
जिन्दगी के हसीन पलों को
फिर से रूबरू कराती है

छनछनाती तेरे पायल की छनकार
आज भी मेरे दिल में छनकती है
दिल की जो मेरी है धड़कने
उसी से तो चलती है

आंखो  की वो हसीन चमक
आज भी मेरे आंखो में जिन्दा है
चमक तो उस चांद की भी है 
पर फीकी नजर आती है

स्वर्ग से भी हसीन  ये यादें
जिंदगी का सहारा बनती है
साथ तुम हो या ना हो
पास होने का एहसास कराती है 

#दूरी

Hindi Poem by Pravin Gaikwad : 111360743
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now