ओय,
सुनो....!!!
कभी तो मेरी बात सुन लो,
कभी तो मेरा कहा मान लो,
ख्याल अपना भी रखा करो,
तुम जब चिंताओं से घिरे रहते हो,
सच में नींद मुजे भी नही आती है,
हरदम तेरा ही ख्याल दिल में रहता है,
मान लो न मेरी बात को,
अपने आप को भी जरा देख लो आईने में,
तुम्हारी आँखों के नीचे जो काले धब्बे है,
वही बताते है के तुम खुद का ख्याल नही रखते,
सच कहु तो गुस्सा भी आता है मुजे इस बात पर,
पर तुझपे गुस्सा क्यो करू में ? तुमको तो बस प्यार करना है,
आ जाओ मेरे करीब, रख दो मेरे कंधे पे सर अपना,
और सो जाओ कुछ वक्त के लिए,
में तुम्हारे सिर पर हाथ घुमाके तुमको सुला दु,
भर लो मुजे बाहो में अपनी,
और भूल जाओ अपनी सारी तकलीफे,
महसूस करो बस मुजे,
अगर रोना चाहो तो भी रो लो,
मगर भूल जाओ एक दिन में सारे दुःख सारी तकलीफे,
दे दो मुजे तुम्हारे सारे गम, बन जाओ मेरे हमदम,
पता है मुजे, तुम खुद अपना ख्याल नही रखोगी,
इसी लिए में तुम्हारे साथ रहना चाहता हु,
ओय,
सुनो ना,
कहा मेरा मान लो ना,
हाथ मेरा थाम लो ना,
करीब मेरे आ जाओ ना ।
#कैप्टन @श्याम
#सुनो