#सुविचार
#कविता
🌲शुभ होली🌲
🌿🌿🐚 ● 🐚🌿🌿
बिखर जाए फागुनी हवा
शहर - शहर गली - गली
प्रेम-गुलाल के रंगों में ढल,
नफ़रत की बिसात पर।
महक उठे चहुं दिशाएं
पत्ता-पत्ता कली-कली
प्रेम भाव के चंदन से,
मानवता की सांस पर।
🌿🌿🐚 ● 🐚🌿🌿
इसी कामना के साथ. . .
आपके जीवन में प्रेम ,सौहार्द और समृद्धि के रंगों की मंगलकामना सहित आप को परिवार सहित *होली के रंगीले पर्व* की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।