ज़रा सुनिए फ़ौजी साब,
इस बार होली थोड़ी बेरंग सी लग रही है।
आपकी कमी हमें बहोत ही खल रही है।।
वो आपका प्यार से रंग लगाना,
फिर हमारे चेहरे पे प्यार से अपना हाथ घुमाना,
हमे दूर से देख के मुस्कुराते रहना,
ये सब बहोत याद आ रहा है।
आपका प्यार से "सुनती हो" सुनने कान तरस रहे है।। वो आपका सबसे छुपके अपने गालों से हमारे गाल पे रंग लगाना,
गुलाल से हमारी मांग भर जाना,
हमे प्यार से गले लगाना,
ये सब हमें बहोत सता रहा है।
इस बार होली रंग हिन लग रही है।
मानो आपकी ही कमी महसूस हो रही है।।
"सुन रहे हो ना आप"
#सुनो