#जिंदगी ।
डीयर जिंदगी, एक बार आकर तो मिल
बहुत कुछ बताना है तुझे
तेरे दिए हर जख्म ,दिखाना है तुझे
गमों की जो सौगात ,
मिली है मुझे तुझसे
उन आंसुओं से ,रूबरू कराना है तुझे
ऐसा नहीं है डीयर जिंदगी
की सिर्फ गम ही दिए है मुझे तूने
मिली हैं जो खुशियां ,मुझे तुझसे
उनका पता भी तो बताना है तुझे
बहुत से रंग दिए,तूने मुझे जिंदगी
उन सभी के लिए प्यार जताना है तुझे
डीयर जिंदगी ,बस एक बार आकर तो मिल
बहुत कुछ बताना है तझे
💐💐💐💐💐💐