#Life
हर पल हर क्षण
इक नयी चुनौती
कभी सुख तो कभी दुःख
के दिन
खुशियाँ पाने की खातिर
दर-बदर भटकना
हर पल बेचैनी का मंजर
हाँ सबकुछ सरल नहीं है
ज़िंदगी में
ज़िंदगी कोई खेल नहीं है।
पैसों की खातिर
पापी पेट की खातिर
बच्चों की खुशियों के लिए
एक पल भी चैन नहीं
हर पल, हर क्षण
इम्तिहान लेती है ज़िंदगी
हाँ सब कुछ सरल नहीं है
जीवन में
जीवन कोई खेल नहीं है।
✍️कुमार संदीप
स्वरचित