साथी वो ही नहीं जो साथ निभाये,
बल्कि वो जो जीना सिखाये,
साथी वो ही नहीं जो बातें करे
बल्कि वो जो आंखों से सब कह जाए
साथी वो ही नहीं जो हाथ थामे
बल्कि वो जो कांधे पर बैठाये
साथी वो ही नहीं जो किस करे
बल्कि वो जो हसीं किस्से बनाये
साथी वो ही नहीं जो तुमको सही बोले
बल्कि वो जो तुमको सही गलत समझाये
#साथी