नमस्कार दोस्तों 'भाव' यानी expression 'भाव' यह शब्दों से खतरनाक होते है, जैसे शब्द दिखाई नही देते पर घाव गंभीर करने की क्षमता रखते है। ठीक वैसे ही हमारे चेहरे पर आने जाने वाले यह 'भाव' दिल के सभी राज खोल देते हैं और हमें पता भी नही चलता। यह वो बला है साहब यदि चढ़ जाए तो आपको लोगों की नज़रों से उतरते देर नही लगती और उत्तर जाए तो आपको कोई पूछता नही है। इसलिए जब भी भूख लगे सब कुछ खाइये पर सरकार जहां तक संभव हो सके 'भाव' खाने से बचिए। राधे राधे...🙏🏼
#अभिव्यक्ति